Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hindi

एक पुराना दोस्त

एक  पुराने  दोस्त  से  सोच  समझकर  मिलने  गए .. और बातों बातों में युहीं कुछ बातें निकलीं ... कुछ  हल्की फुल्की  बातें  हुईं , अजनबियों  के  बीच  जैसे  होती  हैं . . मौसम   और  दीवारों  की … कुछ  पतझड़  कुछ  फुहारों  की , फिर  आदत  से  मजबूर , वही  पुराना  दस्तूर , उम्मीदों  से  कुछ  सच  भी  कह  डाला , और  फिर  पछताने  का  अपना  अंदाज़  तो  है  ही  निराला .. जो  सब  पता  था  , वो  फिर  से   कुछ  इस  तरह  महसूस  होने  लगा … सच  भी  अजीब  है , थोडा  वक़्त  गुजर  गया  तो  नया  सा  हो  चला ... फिर  लगा  जिनसे  उलझनों  के  रिश्ते  हैं   ...

दुःख :

कुछ दुःख ऐसे होते हैं , जिन्हें शब्द नहीं कह पाते, हाव-भाव कह देते हैं , ये दुःख गहरे होते हैं .... कभी भर जाते हैं, कभी खली कर जाते हैं, कभी कुछ पल की बात , कभी एक लम्बी रात .... सब का अपना अपना मिजाज़ , कभी कहानी कभी अलफ़ाज़ , ज्यादातर तोड़ देते हैं, या नए रिश्ते जोड़ देते हैं... हमारी पहचान कराते हैं, तुमसे और दोस्तों से मिलवाते हैं, सबको मौका देते हैं, यादे ताज़ा कर देते हैं, सब दुःख अपने हो जाते हैं, सब्र से दोस्ती करवाते हैं, दुःख में तो सभी रो देते हैं, हमारी तरक्की पे जो खुश हुए वो दोस्त होते हैं, ये जानते हुए भी , सबकी ख़ुशी में चेहरा खिल नहीं पाता, दुःख में जो रोया अक्सर वो ही हमदर्द बन जाता... तुम्हारा दुःख बाँट पायें, तो खुद को खुशनसीब समझें, तुम्हें  और कुछ तो हम क्या दें, बस दुआ है की दुःख कम दें ... कितना अच्छा हो अगर ये दुःख... मेहमान बनके आते  रहें, बस सीख दें और जाते रहें. ज़रूरत तो इनकी भी है मगर, दूर से ही डराते रहें.... तुम्हें और...

कुछ अधूरे से. . .

dशुरू भी न हुए और ख़त्म हो गए , कुछ अफ़साने कविताओं में लिखे मैंने , पन्नों पर ही रह गए ........ वो आये थे हमारा साथ निभाने , कोशिश अच्छी  की पर खुदगर्ज़ हो गए , खुद तो तन्हा हुए ही ,हमे और भी तन्हा कर गए ....   समझदार थे बहुत बस एक गलती कर गए , हमने कहा था दिल टूटा हुआ है , बोले  अभी ठीक किये देते हैं  , नीम हकीम उल्टा जोड़ गए ............ पहले गम बाँट लो तो, हल्का महसूस होता था .... पर वो तो कुछ ऐसा कर गए , कि हम ,             ना हसे , ना  रोये             ना जागे, ना सोये कहीं दिल  ही नहीं लगा , और कुछ अधूरे से हो गए ............................